Sunday, 21 September 2014

CLEAN RAILWAYS ON 2nd OCT

गांधी जयंती पर रेलवे अधिकारी स्टेशन पर लगाएंगे झाड़ू

गांधी जयंती पर स्टेशन को साफ रखने का जिम्मा सफाईकर्मियों का नहीं बल्कि रेल अधिकारियों व कर्मचारियों का होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ऐसा ही आदेश आया है। देशभर में ग्रेड ए वाले जंक्शन पर दो अक्टूबर को रेल अधिकारी व कर्मी श्रमदान करेंगे। इस दिन स्टेशन परिसर से गंदगी हटाने के लिए झाड़ू लगाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से गांधी जयंती पर जोन के ग्रेड ए वाले जंक्शन को स्वच्छ बनाने का आदेश दिया गया है। इस श्रमदान से चालक, गार्ड व स्टेशन मास्टरों को मुक्त रखा गया है। अन्य सभी कर्मचारियों को इस दिन सफाई कार्य में भाग लेना होगा। डीआरएम को श्रमदान करने वाले कर्मियों की सूची भेजने का निर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर सोनपुर मंडल कोचिंग डिपो के सीनियर डीएमई एके चंदन ने तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सफाई के लिए अधिकारियों व कर्मियों की टीम तैयार की जाएगी। इसमें पचास से सौ अधिकारी व कर्मी शामिल होंगे। टीम में शामिल कर्मी व अधिकारी दो अक्टूबर को स्टेशन परिसर में जमा होंगे। सभी को झाड़ू व अन्य सामान उपलब्ध कराया जाएगा। उस दिन रेल कर्मियों व अधिकारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी।

Read More : http://bit.ly/1rqbHPs

No comments:

Post a Comment